Sunday, October 21, 2007

Purpose of This Blog

This Blog is dedicated to ICIS, Khnadari, Agra. An institution is not merely a building, but a living thing. I hope this blog will be able to mirror the personality of ICIS. It is not an official blog. It's an unofficial one. Because I think official things are always dead. They raise a wall around them. Thus, being an unofficial one, it will be an open and innovative place. This blog will give ICIS an international recognition because alumni and other people from all around the globe will feel the presense of this fabulous institute through this online place. Here students will have their say, and we'll try to persuade our teachers to participate in it as well, though it is quite a difficult task. :-)

यह ब्लॉग आईसीआईएस, खन्दारी, आगरा को समर्पित है। कोई भी संस्थान महज़ एक इमारत नहीं होता, बल्कि एक ज़िन्दा चीज़ होता है। मुझे उम्मीद है कि यह ब्लॉग आईसीआईएस के व्यक्तित्व का आइना बनने में क़ामयाब होगा। यह एक औपचारिक ब्लॉग नहीं है, क्योंकि मुझे लगता है कि औपचारिक चीज़ें हमेशा मृत होती हैं। वो अपने चारों ओर एक दीवार खड़ी कर लेती हैं। इसलिए यह जगह अनौपचारिक होने की वजह से एक खुले विचारों की और मौलिक जगह होगी। यह ब्लॉग आईसीआईएस को एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान देगा, क्योंकि पूर्व-विद्यार्थी और दुनिया भर के लोग इस ऑनलाइन स्थल के ज़रिए इस बेहतरीन संस्थान की उपस्थिति को महसूस कर सकेंगे। यहाँ विद्यार्थी अपनी बातें रख सकेंगे और साथ ही हम कोशिश करेंगे कि यहाँ शिक्षकों की भी सहभागिता हो, हालाँकि यह काफ़ी मुश्किल काम है। :-)

No comments: